UPSRTC Mahila Conductor Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अंतर्गत महिलाओं परिचालक के पद पर भर्ती का आयोजन किया गया है, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम विभाग ने महिला सशक्तिकरण को देखते हुए 5000 पदों पर महिला बस कंडक्टर यानी परिचालक की भर्ती की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अंतर्गत महिला परिचालक की भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क एवं परिवहन निगम विभाग के अंतर्गत महिला बस कंडक्टर भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आगे आर्टिकल में दी गई है।
महिला परिचालक की इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों में रोजगार मेला का आयोजन अलग-अलग तिथि पर किया जाएगा, वे सभी महिलाएं जो उत्तर प्रदेश परिवहन निगम विभाग में बस कंडक्टर के पद पर नौकरी करने की इच्छुक हैं, वह सभी इस रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं।
UP Roadways Conductor Vacancy 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम विभाग के अंतर्गत महिलाओं के लिए 5000 पदों पर परिचालक की भर्ती का घोषणा किया गया है, परिचालक के पद पर महिलाओं के चयन के लिए रोजगार मेला का आयोजन अलग-अलग जनपदों में किया जाएगा। रोजगार मेला में चयनित महिलाओं को उनके होम डिस्ट्रिक्ट के डिपो में चयन किया जाएगा।
- नोएडा /आगरा/ मुरादाबाद/ लखनऊ / गोरखपुर में 6 फरवरी 2025 को रोजगार मेला लगेगा।
- गाजियाबाद/ अलीगढ़/ बरेली / अयोध्या/ वाराणसी में 17 फरवरी को रोजगार मेला आयोजित होगा।
- मेरठ / इटावा / हरदोई/ देवी पाटन/ आजमगढ़ में 20 फरवरी को रोजगार मेला आयोजित होगा।
- सहारनपुर/ झांसी /कानपुर/ चित्रकूट धाम / बांदा प्रयागराज में 4 मार्च 2025 को रोजगार मेला आयोजित होगा।
यूपी रोडवेज महिला कंडक्टर भर्ती 2025, शैक्षणिक योग्यता
- यूपी रोडवेज महिला परिचालक भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विद्यालय या बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) पास निर्धारित किया गया है।
- इसके अलावा महिला के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर कॉन्सेप्ट कोर्स (सीसीसी ) का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, एनसीसी B प्रमाण पत्र , स्काउट एंड गाइड के राज्य एवं राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत को 5% अंक का अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा।
यूपी महिला परिचालक भर्ती 2025 आयु सीमा
यूपी महिला परिचालक भर्ती में आवेदन करने के लिए महिलाओं की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए ऐसी महिलाएं जिनकी आयु अधिक हो चुकी है उन्हें सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
आवेदन फीस
यूपी महिला परिचालक भर्ती में आवेदन निशुल्क है। इसके लिए महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क एवं परिवहन निगम के ऑफिसियल वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म भरना होगा।
सिलेक्शन प्रोसेस
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में महिला परिचालक के पद पर महिलाओं का चयन संविदा के आधार पर उनके ही होम डिस्ट्रिक्ट में किया जाएगा। इस भर्ती के लिए किसी प्रकार के लिखित परीक्षा नहीं आयोजित होगी बल्कि महिलाओं का चयन मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
UPSRTC Mahila Parichalak Vacancy: आवेदन कैसे करें
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम विभाग में महिला परिचालक भर्ती के लिए आवेदन फार्म में ऑफलाइन/ ऑनलाइन तरीके से महिलाएं नजदीकी जिला सेवायोजन कार्यालय, परिवहन निगम विभाग कार्यालय पर जाकर या डायरेक्ट उत्तर प्रदेश राज्य सड़क एवं परिवहन निगम विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म भरने के बाद महिला को अपने जिले के रोजगार मेला में निश्चित समय पर शामिल होना होगा।