UP Home Guard Vacancy 2025: लाखों अभ्यर्थियों का यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 का इंतजार है क्योंकि यूपी में कुल 44,000 पदों पर होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। यूपी होमगार्ड भर्ती कब शुरू होगी और इस भर्ती के लिए कब आवेदन होगा, इसके बारे में पूरी जानकारी आगे आर्टिकल में दी गई है। आप सभी को बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा होमगार्ड भर्ती का ऐलान पिछले कुछ महीना पहले किया गया है, उत्तर प्रदेश में दो चरणों में यूपी होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। यूपी होम गार्ड भर्ती को लेकर दो लेटेस्ट अपडेट भी सामने आई है।
UP Home Guard Vacancy 2025 Notification Kab Aayega?
उत्तर प्रदेश में यूपी होमगार्ड के 44000 पदों पर भर्ती दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में 44000 में से 22000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी, उसके बाद अगले चरण में 22000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक के उप होमगार्ड की एक भर्ती कंप्लीट होने में 6 से 8 महीने का समय लग सकता है।
यूपी में कब होगी 44000 पदों पर होमगार्ड की भर्ती ?
यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 कब शुरू होगी? यह सभी इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ा सवाल है। इसका कोई निश्चित उत्तर भी नहीं है कि यूपी होमगार्ड भर्ती कब शुरू होगी। यूपी होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन/ विज्ञापन कब जारी होगा, अभी तक इसकी कोई अपडेट सामने नहीं आई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है की भर्ती प्रक्रिया मार्च अप्रैल महीने तक शुरू हो जाएगी।
यूपी होमगार्ड भर्ती लेटेस्ट अपडेट
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती को लेकर कुछ महत्वपूर्ण लेटेस्ट अपडेट सामने आई है , हालांकि भर्ती कब शुरू होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।
- यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए यूपी होमगार्ड भर्ती बोर्ड के द्वारा पहले खुद का यूपी होमगार्ड भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा।
- इस भर्ती बोर्ड का मुख्यालय लखनऊ में होगा।
- इस बार यूपी होमगार्ड भर्ती में लिखित परीक्षा का भी प्रावधान होगा।
- यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 में दौड़ की टाइमिंग में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित है।
आयु सीमा: यूपी होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आयु में छूट: आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया: यूपी होमगार्ड भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा , शारीरिक दक्षता टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट आदि प्रक्रिया से होगा।
यूपी होमगार्ड भर्ती से संबंधित अपने महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे आवेदन फीस, आवेदन प्रक्रिया और आवेदन करने की स्टेप बाय स्टेप जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद प्राप्त होगी।